{"_id":"6835a3d54eb6b7901c0a10f5","slug":"video-kisan-sabha-staged-a-sit-in-protest-against-the-nh-construction-company-in-damseda-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: एनएच निर्माण कंपनी के खिलाफ दमसेड़ा में किसान सभा ने दिया धरना, तीन घंटे बंद रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: एनएच निर्माण कंपनी के खिलाफ दमसेड़ा में किसान सभा ने दिया धरना, तीन घंटे बंद रहा यातायात
हिमाचल किसान सभा ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग निर्माण कंपनी के निर्माण कार्य से प्रभावितों की मांगों को लेकर दमसेड़ा में सड़क पर बैठकर धरना दिया। इससे एक घंटे तक यातायात बंद रहा। धरने का नेतृत्व पूर्व जिला पार्षद भपेंद्र सिंह, किसान सभा के अध्यक्ष रणताज राणा, दिनेश काकु, प्रधान सरिता देवी और मेहर चंद गारला, अमृत लाल, पूर्ण पराशर,नानक चंद, सोहन सिंह ने किया और स्थानीय पंचायत प्रधान सलिता देवी, उपप्रधान लश्करी राम व प्रभावित जगदीश, सोहन सिंह, सरवन कुमार,भाग सिंह, नेकराम, हरदेव सिंह, गुड्डी देवी, निर्मला देवी सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया। चोलथरा पंचायत प्रधान मेहर चंद गारला, व्यापार मंडल के बिहारी लाल, लौंगनी पंचायत के पूर्व प्रधान देशराज पलसरा आदि ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी, प्रशासन और यहां के विधायकों के खिलाफ भी वक्तव्य दिए। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गावर कंपनी की ओर से सरकाघाट से धर्मपुर की निर्मित की जा रही सड़क के निर्माण कार्य से जहां आम जनता परेशान है। वहीं कुछ परिवारों को पिछले डेढ़ साल से मानसिक तनाव में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि उनके घरों की सुरक्षा अगले दस दिनों में सुनिश्चित नहीं की गई तो वे एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। प्रदर्शकारियों की मांग पर तहसीलदार सरकाघाट तीन घंटे के बाद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे लेकिन कंपनी के अधिकारी माैके पर नहीं पहुंचने से गामीण भड़क गए। इसके बाद कंपनी अधिक आए और लिखित सहमति होने पर धरना खत्म हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।