सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Onions brought tears eyes farmers, When they did not right price, farmers distributed onions free

MP News: उज्जैन मंडी में किसानों ने फ्री में बांटी 50 क्विंटल प्याज, जानिए ऐसा करने के पीछे का कारण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 09:29 AM IST
Onions brought tears eyes farmers, When they did not  right price, farmers distributed onions  free
उज्जैन में इन दिनों किसान प्याज की फसल के सही दाम न मिलने से काफी परेशान हैं। किसान फसल को लेकर मंडी तो आ रहे हैं, लेकिन यहां इसके दाम एक से दो रुपए प्रति किलो मिल रहे हैं। इससे गुस्साए किसानों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए करीब  50 क्विंटल प्याज निशुल्क बांट दिया। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने समर्थन मूल्य पर प्याज की खरीदी शुरू नहीं की तो किसानों को आत्मघाती कदम उठाने पड़ सकते हैं।

पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश ने प्याज की फसल बर्बाद कर दी है। एक ओर किसानों को खेतों में फसल खराब होने से बड़ा नुकसान हुआ है, तो वहीं मंडी में भी इन फसलों के दाम मात्र एक से दो रुपए प्रति किलो मिल रहे हैं। स्थिति ऐसी बन चुकी है कि किसानों को फसल मंडी तक लाने का किराया भी नहीं निकल रहा है। इसी बात से नाराज होकर संयुक्त कृषक संगठन ने कृषि उपज मंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए निशुल्क प्याज का वितरण किया और सरकार से 24 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज खरीदी की मांग की।

ये भी पढ़ें: नेता ने सड़क पर संबंध बनाए, NHAI कर्मचारी पहुंचे, फिर चला लेन-देन का खेल; वायरल अश्लील वीडियो की असल कहानी

संयुक्त कृषक संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप पाटीदार ने बताया कि मंडी में 1 से 2 रुपए प्रति किलो के दाम पर प्याज की खरीदी की जा रही है, जबकि इसकी पैदावार की लागत लगभग 12 से 15 रुपए प्रति किलो है। प्याज के उचित दाम न मिलने पर मजबूर होकर किसानों को अपनी फसल निशुल्क बांटना पड़ रही है। उन्होंने बताया कि संयुक्त कृषक संगठन प्रदेश स्तर का संगठन है। अभी उज्जैन में यह प्रदर्शन किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में पूरे जिले भर में ऐसे प्रदर्शन किए जाएंगे। सरकार को किसानों की मजबूरी समझनी चाहिए और जल्द से जल्द प्याज की खरीदी समर्थन मूल्य पर शुरू करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो हम पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेंगे।
 
ये भी पढ़ें: आंतें बाहर आईं, बच्चेदानी फटी, रातभर दरिंदगी के बाद महिला को घर लाए परिजन, पर नहीं बुलाई पुलिस; पूरी कहानी

किसानों को दोहरी मार
मंडी में प्याज लेकर पहुंचे किसान अपनी फसल को कम दाम पर ही बेचने को मजबूर हैं। फसल नहीं बिकने पर किसान प्याज मंडी में ही छोड़कर जा रहे हैं। मौसम खराब होने से किसानों को कृषि मंडी में दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बारिश के कारण खुले में पड़ा प्याज खराब हो रहा है। करीब एक हफ्ते से जारी बारिश के दौर की वजह से प्याज उत्पादक किसानों की लागत भी बढ़ गई है और दाम भी गिर गए हैं।

ये भी पढ़ें: सड़क पर संबंध, जेल में नेताजी, ब्लैकमेल-वायरल वीडियो से लेकर गिरफ्तारी तक की कहानी; वो आठ मिनट पड़े भारी

मंडी में छोड़कर चले गए प्याज
कृषि उपज मंडी में प्याज की फसल लेकर पहुंचे किसान कैलाश पाटीदार का कहना है कि वे 70 किलोमीटर दूर से ट्रैक्टर-ट्रॉली का भाड़ा लगाकर मंडी में फसल बेचने आए थे। आज की नीलामी में उनकी फसल 100 से 150 रुपए प्रति क्विंटल ही बिकी है, जिससे स्थिति कुछ ऐसी बन गई है कि किसान कैलाश को फसल बेचने के बाद घर जाने का भाड़ा भी नहीं बचा है। किसान का कहना है कि अगर प्याज इसी दाम में बिकता रहा तो इस फसल के लिए लिया गया कर्ज कैसे चुकाया जाएगा। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए, वरना किसानों के लिए यह फसल जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हापुड़ में अवैध लकड़ी कटान पर ग्रामीणों का हंगामा

26 May 2025

Dewas News: सोने-चांदी आभूषण के व्यापारी से की गई 27 लाख 50 हजार की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश

26 May 2025

हाथरस के सादाबाद में दवा कारोबारी-होमगार्ड के यहां चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गहने व नकदी बरामद

26 May 2025

बेगना नदी से जलभराव की समस्या, एसडीएम बराड़ा से मिले ग्रामीण

26 May 2025

Rewa News: मऊगंज में शिक्षक का अश्लील डांस का वीडियो वायरल, BRC बोले- क्या शिक्षक की सारी इच्छाएं मर जाती हैं?

26 May 2025
विज्ञापन

टाइगर फॉल में पानी के साथ गिरा पेड़, चपेट में आने से दिल्ली की पर्यटक समेत दो की मौत

26 May 2025

Dewas News: आपसी झगड़े में गुस्साए पति ने काट दी पत्नी की नाक, महिला की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

26 May 2025
विज्ञापन

झज्जर में स्टेडियम में भरा पानी

आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अलीगढ़ में की सभा, बोले यह

26 May 2025

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद यूपी सरकार पर जमकर बरसे, बोले- योगीराज में आरोपी सो रहे एसी में, न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित

26 May 2025

Agar Malwa News: आगर पुलिस ने पकड़े वाहन चोर, 18 मोटरसाइकिल की बरामद

26 May 2025

VIDEO: Sitapur: सोनासरी मन्दिर जा रहे श्रद्धालुओ से दूसरे समुदाय के लोगों ने की मारपीट

26 May 2025

IPL 2025: इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी लखनऊ व बंगलूरू की टीमें, खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

26 May 2025

VIDEO: पॉक्सो कोर्ट से राहत मिलने पर बृजभूषण के समर्थक खुश, गोले पटाखे दागकर मनाया जश्न

26 May 2025

अंबाला में सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, दिनभर हुई पूजा अर्चना

26 May 2025

करनाल में छात्राओं को किया नशे के विरुद्ध जागरूक

26 May 2025

हेमामाजरा में नदी पर मार्किंग करेगा नहर विभाग, किसान बोले देंगे धरना

26 May 2025

चमोली में मां सरस्वती सम्मान पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रदेश के 51 साहित्यकार

26 May 2025

Meerut: प्रभारी मंत्री धर्मपाल बोले, मेरठ में लगेगी ऐसी मशीन, जिससे बनेगा कूड़े से सोना

26 May 2025

आप पर खूब बरसे कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह और प्रगट सिंह

26 May 2025

कपूरथला में दुकानदारों का सामान जब्त, निगम ने अतिक्रमण पर की कार्रवाई

गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुईं मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी

26 May 2025

पंचकूला में श्री हनुमंत कथा का गुणगान करते पंडित धीरेंद्र शास्त्री

26 May 2025

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

26 May 2025

जून में होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का शिलान्यास- फिल्म निर्माता बोनी कपूर

26 May 2025

कर्णप्रयाग... सुहागिनों ने वट वृक्ष को जल अर्पित कर की पति की लंबी उम्र की कामना

26 May 2025

गुरुग्राम में बरसाती पानी भरने से आवाजाही में परेशानी

26 May 2025

ट्रेन के इंजन को चेन से बांधा...इसलिए पहियों में लगाए ताले, वजह जान चाैंक जाएंगे आप

26 May 2025

Mandi: टकोली टोल प्लाजा पर पंजाब के युवकों का हुड़दंग, लहराई तलवार, युवक जख्मी

26 May 2025

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर नरसिंहपुर के पास जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए नाला बनाने की शुरुआत

26 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed