{"_id":"6a6720db21ad390509062c57","slug":"video-ladbharol-college-nss-special-camp-cleanliness-drive-mandi-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लडभड़ोल कॉलेज में एनएसएस का विशेष शिविर, स्वच्छता अभियान के साथ नए स्वयंसेवियों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लडभड़ोल कॉलेज में एनएसएस का विशेष शिविर, स्वच्छता अभियान के साथ नए स्वयंसेवियों का पंजीकरण
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:41 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से कॉलेज परिसर में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।
शिविर के पहले चरण में राष्ट्रीय सेवा योजना की नई इकाई के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान प्रो. अनीता शर्मा ने नए छात्रों को एनएसएस के उद्देश्य, सिद्धांतों और समाज सेवा में इसकी भूमिका की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवियों को वर्षभर आयोजित होने वाली गतिविधियों और सामाजिक उत्तरदायित्व के बारे में भी अवगत कराया।
दूसरे चरण में स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर परिसर की सफाई की और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।