{"_id":"687f64554bacf8d8c10f9453","slug":"video-mandi-bjp-district-president-nihal-said-only-friends-get-jobs-in-congress-government-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल बोले- कांग्रेस सरकार में सिर्फ मित्रों को नौकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल बोले- कांग्रेस सरकार में सिर्फ मित्रों को नौकरियां
भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल ने जॉब ट्रेनी मामले पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को ठगने का एक नया जाल है, नौकरियों का मुद्दा ना उठे इसके लिए यह सरकार के लिए एक साल का जीवनदान है। निहाल ने सीधा-सीधा कहा कि कांग्रेस सरकार केवल युवाओं को ठगने और शोषित करने का काम करती है। निहाल ने कहा कि लोकतंत्र और जनतंत्र के इतिहास में शायद कांग्रेस जैसी सरकार ना कभी पहले आई और ना आएगी। पहले यह एक फैसला लेती ही नहीं है और जो फैसला लेती है वह जन विरोधी होता है। निहाल ने कहा कि जॉब ट्रेनी भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश के 12 लाख युवाओं के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है पहले तो जॉब ट्रेनी बनने के लिए परीक्षा देनी पड़ेगी और उसके 2 साल बाद भी कोई गारंटी नहीं है की हिमाचल प्रदेश में युवाओं को कोई पक्की नौकरी मिलेगी। एक बार कड़ी मेहनत करने के बाद अगर परीक्षा देने के बाद व्यक्ति को नौकरी लग जाए और उसके बाद दूसरी परीक्षा की बारी आ जाए तो ऐसी नौकरी व्यक्ति कहां डालेगा, इससे युवा परेशान रहेगा और असमंजस जिस में रहेगा। गौर करें तो वर्तमान कांग्रेस सरकार जॉब ट्रेनिंग के नाम पर वह सारे काम एक कर्मचारी से लेने जा रही है जो एक स्थाई कर्मचारी करता है और उसकी एवज में उनको मिलेगा क्या ? यह नियुक्ति सरकारी कर्मचारी की मान्यता से बाहर होगी, मेडिकल बिल का भुगतान नहीं हो पाएगा, आयुष्मान भारत एवं हिम केयर जैसी योजनाओं से यह वंचित रहेंगे। दुर्भाग्य की बात यह है कि इस प्रकार की भर्ती योजना बोर्ड एवं निगमों पर भी लागू होगी। निहाल ने कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के वीडियो का किया जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने हेतु युवाओं के लिए एक जाल बिछाया था और प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला, भूपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री एवं समस्त नेताओं ने प्रदेश की गली कूचे में जा कर कहा था कि प्रदेश में 63000 पद खाली पड़े हैं और हम सत्ता में आते ही 37000 नए पदों का सृजन करेंगे इसी के साथ पहली कैबिनेट में आते ही एक लाख पक्की नौकरियां देंगे वह भी 58 साल वाली मतलब ना आउटसोर्स ना कॉन्ट्रैक्ट पर 58 साल वाली पक्की नौकरी। निहाल ने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार में केवल मित्रों को नौकरियां दी जा रही है और किसी को भी नौकरी नहीं दी गई है। वन, पशु, चिकित्सक, मुख्यमंत्री मित्रों जैसे शब्द हिमाचल प्रदेश में प्रचलित और प्रसिद्ध है, और ऐसे ही लोगों को नौकरियां देने का काम चल रहा है। हिमाचल प्रदेश की लाइब्रेरी में अनेकों युवा एग्जाम की तैयारी करते हैं पर अगर एग्जाम आते हैं तो वह रद्द हो जाते हैं या उनका परिणाम रुक जाता है। हम याद दिलाना चाहेंगे कि यह वही सरकार है जिन्होंने नौकरी देने वाले संस्थान बंद कर दिए और एक ही अधिसूचना से हिमाचल प्रदेश के 1.50 लाख पदों को समाप्त कर दिया, रोजगार के अवसर एवं साधन भी समाप्त कर दिए। ना आउटसोर्स पॉलिसी बनी ना नौकरी देने का कोई रास्ता खुला। निहाल ने कहा कि यह सरकार नए-नए शब्दों का प्रयोग करती है और युवाओं को ठगती है, वर्तमान जॉब ट्रेनिंग पॉलिसी के अंतर्गत पहले लगने के लिए एग्जाम देंगे फिर 2 साल बाद फिर एग्जाम देंगे। अनुबंध पर नियुक्ति प्रक्रिया को समाप्त कर दिया, इन कर्मचारियों को ना हिम केयर एवं आयुष्मान भारत का लाभ मिलेगा ना मेडिकल बिल क्लियर होंगे और इन कर्मचारियों की नियुक्ति कौन करेगा वह भी अभी तक क्लियर नहीं है। इस पॉलिसी को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश सरकार के पास कोई भी फार्मूला नहीं है यह केवल मात्र युवाओं के साथ एक मजाक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।