{"_id":"6a098dda414c2a9763043887","slug":"video-mandi-civic-body-elections-enthusiasm-among-voters-for-polling-candidates-hearts-pound-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी नगर निकाय चुनाव: मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, प्रत्याशियों की बढ़ीं धड़कनें, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी नगर निकाय चुनाव: मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, प्रत्याशियों की बढ़ीं धड़कनें, देखें वीडियो
मंडी जिले के सात नगर निकायों में शनिवार को मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। मतदाताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और उन्होंने अपना फर्ज निभाया है। जिले में नगर निगम मंडी सहित विभिन्न नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए चुनाव करवाए गए। कई वार्डों में मुकाबला कांटे का रहा, जिससे प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज रहीं। चुनाव के दौरान अधिकांश मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मतदान केंद्रों पर पुलिस कर्मियों के साथ चुनाव कर्मचारियों की तैनाती रही। नगर निगम मंडी चुनाव की मतगणना 31 मई को होगी, जबकि अन्य नगर निकायों के चुनाव परिणाम शनिवार देर शाम तक घोषित किए जाएंगे। परिणामों को लेकर समर्थकों और प्रत्याशियों में उत्सुकता बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।