{"_id":"69b80ad25ca3d2ef8f0e9190","slug":"video-mandi-cold-wave-intensifies-due-to-snowfall-in-the-upper-regions-and-rain-in-the-lower-areas-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: ऊपरी इलाकों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: ऊपरी इलाकों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी शीतलहर
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंडी जिले एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। पिछले कल से मंडी जिला के उपरी इलाकों में बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। इससे जहां ठंड बढ़ गई है। ठंड के कारण लोग घरों में दुबक गए हैं और बाजार खाली हो गए हैं। मंडी जिले के ऊपरी भागों शिकारी देवी, जंजैहली घाटी, कमरू घाटी, ज्यूणी घाटी और पराशर सहित अन्य स्थानों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। हालांकि, यह हिमपात अभी कम मात्रा में है लेकिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो फिर इसमें बढ़ोतरी भी हो सकती है। स्थानीय निवासी सोमराज, गुरदास और भगत सिंह ने बताया कि शिवरात्रि के बाद से ही जिला में ड्राई स्पैल चल रहा था जिस कारण गर्मी काफी बढ़ गई थी और जमीन की नमी भी काफी कम हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।