{"_id":"684196ea75909a8980016d18","slug":"video-mandi-devotees-took-holy-bath-at-budha-kedar-religious-place-in-kamrughat-bhandara-organized-on-ganga-dussehra-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: कमरुघाटी के बूढ़ा केदार धार्मिक स्थल में श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, गंगा दशहरा पर भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: कमरुघाटी के बूढ़ा केदार धार्मिक स्थल में श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, गंगा दशहरा पर भंडारे का आयोजन
कमरुघाटी के पवित्र बूढ़ा केदार धार्मिक स्थल में वीरवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। आयोजन के तहत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शिल्हनु, रोहांडा, किलिंग, छमयार, घीड़ी, कुटाहची समेत आसपास की कई पंचायतों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ जल में स्नान कर पुण्य अर्जित किया और दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा।स्थानीय लोगों और आयोजन समिति की ओर से इस आयोजन की व्यापक तैयारी की गई थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।