Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Pigeons gather in large numbers at the main roundabout of Talkatora in Delhi
{"_id":"684147f6e89cd0a3c9037c92","slug":"video-pigeons-gather-in-large-numbers-at-the-main-roundabout-of-talkatora-in-delhi-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में इन जगहों पर कबूतरों का जमावड़ा, दाना डालते हैं राहगीर; देखें ग्राउंड रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में इन जगहों पर कबूतरों का जमावड़ा, दाना डालते हैं राहगीर; देखें ग्राउंड रिपोर्ट
कबूतरों की बढ़ती संख्या न सिर्फ अस्वच्छता का सबब बन रही है बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बन रही है। जगह-जगह जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, साथ ही दिल्ली के प्रमुख चौराहों की खूबसूरती, बदसूरती में तब्दील होती जा रही है। इस मुद्दे को हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून (एनजीटी) ने गंभीरता से लिया है, जब एक 13 वर्षीय छात्र अरमान पालीवाल ने अपनी याचिका में कबूतरों से फैल रही अस्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का जिक्र किया। यहां तक कि एनजीटी ने याचिका के आधार पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगते हुए एमसीडी और डीडीयू को नोटिस जारी किया है। पड़ताल के दौरान अमर उजाला की टीम ने राजधानी के तीन से चार प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। जिनमें तालकटोरा मुख्य रूप से सामने आया। तालकटोरा के मुख्य गोलचक्कर पर प्रतिदिन भारी संख्या में कबूतर इकट्ठा होते हैं, जहां स्थानीय लोग और राहगीर उन्हें दाना खिलाते हैं। यहां कबूतरों के लिए विशेष रूप से बने चबूतरे या खुले स्थानों पर दाना बिखेरा जाता है, जिससे आसपास की सड़कों पर कबूतरों की भारी भीड़ रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।