{"_id":"684146c3dd0269b49902b13b","slug":"video-prepare-an-action-plan-to-start-paragliding-activities-in-pithoragarh-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां शुरू करने के लिए बनाएं कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां शुरू करने के लिए बनाएं कार्ययोजना
पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां शुरू करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़ जिले में साहसिक पर्यटन (पैराग्लाइडिंग) की गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में साहसिक पर्यटन से जुड़े अधिकारियों, स्टेक होल्डर्स, एटीसी आर्मी के अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां शुरू करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को चार विकासखंडों गंगोलीहाट, बेड़ीाग, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ में पैराग्लाइडिंग की गतिविधियां शुरू करने की दिशा में प्रयास करने को कहा। जनपद में सोलो और टेंडम फ्लाइंग हो इस पर भी चर्चा कर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि जिन स्थलों पर पिछले वर्षों से जनपद में पैराग्लाइडिंग नहीं हो पा रही है उन स्थलों को विकसित करते हुए पैराग्लाइडिंग करने के निर्देश पर्यटन विभाग को दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, उपजिलाधिकारी सदर वैभव कांडपाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य, शंकर सिंह आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।