{"_id":"6841398e34f5df88d20cac21","slug":"video-fans-celebrate-after-rcbs-win-in-ipl-2025-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में आरसीबी की जीत ने नोएडा को जश्न में डुबोया, देखें क्या बोले प्रशंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल में आरसीबी की जीत ने नोएडा को जश्न में डुबोया, देखें क्या बोले प्रशंसक
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:00 PM IST
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत ने नोएडा में समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी। पंजाब किंग्स को हराकर बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी की इस उपलब्धि ने शहर को जश्न के रंग में रंग दिया। नोएडा के सेक्टर-18, सेक्टर-62, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत अन्य इलाकों में प्रशंसकों ने आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के वितरण के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।
मंगलवार रात को जैसे ही आरसीबी ने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर जीत दर्ज की, नोएडा की सड़कों पर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सेक्टर-18 के मॉल और गौर सिटी के पास प्रशंसकों ने आरसीबी के नाम के नारे लगाए और आतिशबाजियों से आसमान को रोशन कर दिया। सेक्टर-66 निवासी युवा क्रिकेटर पवन कुमार ने कहा कि 18 साल का इंतजार खत्म हुआ। यह जीत हर उस फैन के लिए है टीम के जीत के लिए सपोर्ट कर रहे हैं। सेक्टर-61 निवासी प्रमोद चौहान का कहना है कि आरसीबी के जीत के बाद मिठाइयां बांटकर उत्सव मनाया। कई जगहों पर लड्डू और जलेबी के डिब्बे मुफ्त में बांटे गए। सेक्टर-18 में भी बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने आईपीएल के फाइनल मैच का लुत्फ उठाया। युवाओं ने ढोल की थाप पर नाचते हुए आतिशबाजी की। वहीं, कई समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।