{"_id":"6a6b3cc7c5e3249cfa02ac20","slug":"video-mandi-inner-wheel-club-neeraj-sharma-new-president-installation-ceremony-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नीरज शर्मा बनीं इनर व्हील क्लब मंडी की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नीरज शर्मा बनीं इनर व्हील क्लब मंडी की नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:30 PM IST
Link Copied
इनर व्हील क्लब मंडी के सम्मान एवं पदभार ग्रहण समारोह में नीरज शर्मा ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। समारोह का आयोजन निवर्तमान अध्यक्ष सोमा राणा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ इनर व्हील प्रार्थना तथा मुख्य अतिथि एवं इनर व्हील क्लब सुंदरनगर शाखा की पूर्व अध्यक्ष अंजू ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सोमा राणा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की।
इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज शर्मा को अध्यक्षीय पिन, गैवल और क्लब चार्टर सौंपकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया गया।
नई कार्यकारिणी में चारू वैद्य ने सचिव, सुकृति कपूर ने कोषाध्यक्ष, पंकज भंडारी ने संपादक और जानकी राणा ने आईएसओ (ISO) के रूप में शपथ ग्रहण की।
समारोह में क्लब की ओर से हाल ही में कैंसर पीड़ित स्व. परम देव के परिवार तथा कैंसर से जूझ रहीं नीलम कुमारी को आपातकालीन आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का भी उल्लेख किया गया। इस मानवीय पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
पूर्व कोषाध्यक्ष वीना राणा ने क्लब का वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया, जबकि पूनम कोहली ने नए सदस्यों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि अंजू ठाकुर ने क्लब की सामाजिक सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
समारोह के अंत में मुख्य अतिथि अंजू ठाकुर और विशिष्ट अतिथि अनिता वैद्य को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।