{"_id":"6a509753226ac9eb0f0cec15","slug":"video-mandi-kullu-highway-jhalogi-rockfall-hanogi-tunnel-traffic-update-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: झलोगी के पास पत्थर गिरने से मंडी-कुल्लू हाईवे प्रभावित, हनोगी टनल पर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: झलोगी के पास पत्थर गिरने से मंडी-कुल्लू हाईवे प्रभावित, हनोगी टनल पर लंबा जाम
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:25 PM IST
लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-3) पर झलोगी के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी।
जानकारी के अनुसार, झलोगी क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार छोटे-बड़े पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ था। इसके चलते सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को हटाने के लिए एनएचएआई की मशीनों को मौके पर लगाया गया। राहत कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात रोका गया।
मलबा हटाने के बाद सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया गया और फिर वाहनों को चरणबद्ध तरीके से गुजरने की अनुमति दी गई। इस दौरान हनोगी टनल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों और अन्य यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
घटनास्थल पर पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था संभालते रहे, जबकि एनएचएआई की टीमें लगातार सड़क को सुरक्षित बनाने में जुटी रहीं। लगातार बारिश के कारण मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग के कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु है। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर वाहनों को कुछ समय के लिए रोककर नियंत्रित तरीके से निकाला जा रहा है। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।