बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ladbhadol cbse school open soon jeevan thakur sukhu government news

Himachal News: लडभड़ोल में जल्द खुलेगा CBSE स्कूल, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने गिनाईं सुक्खू सरकार की उपलब्धियां

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:33 PM IST
ladbhadol cbse school open soon jeevan thakur sukhu government news
लडभड़ोल क्षेत्र में जल्द ही सीबीएसई पैटर्न पर आधारित स्कूल शुरू किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने शुक्रवार को गोरा रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए काम कर रही है। जीवन ठाकुर ने संगठन सृजन अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेशभर में पंचायत अध्यक्षों और बूथ कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है, ताकि कार्यकर्ता सीधे लोगों के बीच सक्रिय रहें। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने सत्ता के बजाय व्यवस्था परिवर्तन को प्राथमिकता दी है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई 10 गारंटियों में से 8 को पूरा किया जा चुका है और अन्य योजनाओं पर भी काम जारी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में महंगी कोचिंग से राहत देने के लिए सीबीएसई पैटर्न के स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में लडभड़ोल क्षेत्र में भी जल्द स्कूल शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता के क्षेत्र में हिमाचल की स्थिति में सुधार हुआ है। जीवन ठाकुर ने स्वास्थ्य क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में करीब 400 नए डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई हैं। अस्पतालों में कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा और आधुनिक मशीनों की कमी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए दूध, हल्दी, गेहूं और मक्की जैसी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंदर सिंह समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आजमगढ़ में दादा और पोते की हत्या, VIDEO

10 Jul 2026

अमृतसर के आनंद पार्क में फटा तिरंगा, लोगों ने डिप्टी कमिश्नर से की तत्काल बदलवाने की अपील

10 Jul 2026

Ujjain News: योगिनी एकादशी पर बाबा महाकाल का दिव्य भस्म श्रृंगार, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

10 Jul 2026

कांकेर: शीतला मंदिर में चोरी, एसपी कार्यालय से 500 मीटर दूर चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के मुकुट

10 Jul 2026

Muzaffarnagar: गांवों में घूमकर कराई मुनादी, अगले दो दिन घरों में ही रहें

10 Jul 2026
विज्ञापन

बिजनौर से कटा मेरठ और मुजफ्फरनगर का सीधा संपर्क

10 Jul 2026

नगर निगम जारी करेगा 80 करोड़ का बॉन्ड

09 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: बस्तोरा नारंग के समीप गंगा से बाहर निकला पानी, ग्रामीण हुए भयभीत

09 Jul 2026

Meerut: जलमग्न हुआ शहर, बागपत अड्डे चौराहे का भी हुआ बुरा हाल

09 Jul 2026

Meerut: दिनभर हुई बारिश से दिल्ली रोड पर भरा पानी, जलभराव से राहगीरों को हुई परेशानी

09 Jul 2026

Meerut: छात्रा हत्याकांड में सड़क जाम और बवाल करने वाले आठ जेल भेजे, 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

09 Jul 2026

Meerut: थप्पड़ कांड में बोले भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत-पुलिस हिरासत में किसी को मारना उचित नहीं, सड़क पर लोगों को उतरना होगा

09 Jul 2026

राज्यमंत्री की टिप्पणी से खफा सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, VIDEO

09 Jul 2026

Mandla News: ओपन कैप में रखे सड़ गई 2.5 करोड़ की सरकारी धान, भंडारण कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

09 Jul 2026

Video: आशा कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्ति पर पर मांगे 10 लाख

09 Jul 2026

Video: भारी बारिश से ध्वस्त हुआ काशीपुर का ड्रेनेज सिस्टम

जौनपुर में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार; VIDEO

09 Jul 2026

Damoh News: दमोह में स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक-तीन युवतियां

09 Jul 2026

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले गणित शिक्षक को दबोचा

09 Jul 2026

कानपुर: नगर निगम में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

09 Jul 2026

Ajmer News: कुचीपला भैरव धाम मंदिर तोड़ने की धमकी, गंज थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, हिंदू समाज में आक्रोश

09 Jul 2026

कानपुर: मछली बाजार सड़क का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

09 Jul 2026

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बवाल, छह नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; VIDEO

09 Jul 2026

कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का किया घेराव, वापस जाओ के लगाए नारे; VIDEO

09 Jul 2026

शाहगंज के निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा; VIDEO

09 Jul 2026

Meerut: ब्रह्मपुरी में 48 घंटे से पानी और बिजली की समस्या से लोग परेशान, टैंकर बुलवाकर दिलाई राहत

09 Jul 2026

Meerut: जातिगत तनाव पैदा करने और शांति व्यवस्था छिन्नभिन्न करने के लिए दिया गया था धरना, मुकदमे के साथ गिरफ्तारी तेज़

09 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों की 40 घंटे की रिमांड पूरी, नकदी-जेवर व कार बरामद

09 Jul 2026

फरीदाबाद की खुशी ने 10,000 फीट ऊंची पातालसू चोटी फतह कर रचा इतिहास

09 Jul 2026

दिल्ली को मिलेगी नई मेट्रो लाइन: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ

09 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed