{"_id":"69df5c4407297ed8620b13a3","slug":"video-mandi-minister-vikramaditya-singh-says-governments-resolve-has-not-ended-with-the-closure-of-rdg-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- आरडीजी बंद होने से खत्म नहीं हुआ सरकार का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- आरडीजी बंद होने से खत्म नहीं हुआ सरकार का संकल्प
Ankesh Dogra
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:07 PM IST
Link Copied
लोक निर्माण विभाग व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार के द्वारा आरडीजी बंद करने से हिमाचल में पैदा हुए आर्थिक संकट भी सरकार के संकल्पों को पूरा करने से रोक नहीं सकते हैं। साथ ही प्रदेश के डेढ़ लाख कर्मचारियों की ओपीएस भी किसी सूरत में बंद की जाएगी। यह बात उन्होंने आज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के मौके पर अपने संबोधन के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने आरडीजी को छोटी सी ग्रांट करार देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बीच क्षेत्रवाद और दलगत की राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का भी अपना प्रयास जारी रखेगी। अपने संबोधन में मंडी के सकारघाट में युवती हत्याकांड मामले पर शोक व्यक्त करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बढ़ते सिंथेटिक ड्रग्स के मामलों के बीच समाज को कलंकित करने वाली ऐसी सोच को आज ही दफन कर देना चाहिए। हिमाचल को वीरभूमि और देवभूमि से जाना जाता है और इन्ही नामों से आगे भी हिमाचल जाना जाए, इसके लिए नशे पर पूर्ण रूप से फुल स्टॉप लगना जरूरी है। एनसीओआरडी से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार आज देश की 2.1 प्रतिशत आबादी सिंथेटिक ड्रग्स का शिकार है, जो हमारे समाज के लिए बड़ी चिंता का विषय है। मंडी में बढ़ती अपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि यहां के मुख्य चौराहों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इससे जहां पुलिस के हाथ मजबूत होंगे, वहीं अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों भी बच नहीं सकेंगे। वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रक्षा और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भुभू जोत टनल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने वाला है। इन दिनों इसकी डीपीआर बनाने का कार्य चला हुआ है। उनके द्वारा केंद्र सरकार के मंत्रियों से बार-बार मुलाकात करने के उपरांत आज यह प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने वाला है। इसके साथ ही पीएमजीएसवाई-4 के तहत वे केंद्र से हिमाचल की 1538 सड़कों लिए 294 परियोजनाओं की मंजूरी करवाने में भी प्रदेश सरकार सफल हुई है। इसके तहत प्रदेश में सड़कों के रखरखाव व निर्माण पर 2400 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए जनता से स्वेच्छा से भूमिदान करने की भी अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।