{"_id":"698ae434e2302fc6c40e8c68","slug":"video-mandi-naujavan-sabha-supported-the-strike-on-february-12-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: 12 फरवरी की हड़ताल का नौजवान सभा ने किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: 12 फरवरी की हड़ताल का नौजवान सभा ने किया समर्थन
भारत की जनवादी नौजवान सभा की लोकल कमेटी बाली चौकी ने 12 फरवरी को मजदूरों और किसानों द्वारा आयोजित हड़ताल का समर्थन करने की घोषणा की है। संगठन ने केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर, किसान और युवा विरोधी बताते हुए कहा कि इनसे महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है तथा खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था संकट में फंसती जा रही है। लोकल कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार और राज्य सचिव महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों पर दबाव बढ़ रहा है और खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। उनका आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, न्यूजीलैंड और यूरोपीय यूनियन के साथ किए जा रहे द्विपक्षीय समझौते से सेब सहित विभिन्न फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कानून में बदलाव के प्रयासों और बिजली कानून 2025 के जरिए आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाले जाने की आशंका है, जिसका संगठन विरोध करता है। नौजवान सभा ने घोषणा की कि केंद्र सरकार की इन नीतियों के विरोध में वह मजदूरों और किसानों के साथ 12 फरवरी को सड़कों पर उतरेगी और बाली चौकी में आयोजित रैली में भाग लेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।