{"_id":"6acf4275b58a9236190e037a","slug":"video-mandi-pilots-win-solangnala-accuracy-pre-world-cup-mohar-singh-gold-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी के पायलटों का पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में दबदबा, मोहर सिंह ने जीता स्वर्ण; टीम बनी ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के पायलटों का पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में दबदबा, मोहर सिंह ने जीता स्वर्ण; टीम बनी ओवरऑल चैंपियन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:21 PM IST
Link Copied
मनाली के सोलंगनाला में आयोजित एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप में मंडी जिले के पैराग्लाइडिंग पायलटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में सराज क्षेत्र की स्पेणीधार पैराग्लाइडिंग साइट के पायलटों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, मंडी टूरिज्म की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। बुधवार को विजेता खिलाड़ियों के मंडी पहुंचने पर पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से उनका स्वागत किया गया।
चार दिवसीय प्रतियोगिता में स्पेणीधार के पायलट मोहर सिंह ने 26 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसी साइट के अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि नेपाल के अमन थापा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में करीब 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विजेता टीम के मंडी पहुंचने पर पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के उपनिदेशक रजनीश शर्मा ने खिलाड़ियों को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी उन्हें सौंपी।
विजेता टीम में मोहर सिंह, अक्षय कुमार, मनीष और चितर सिंह शामिल रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से मंडी जिले में पैराग्लाइडिंग और साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
स्पेणीधार पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव निर्मल सिंह ने प्रतियोगिता में सहयोग के लिए पर्यटन विभाग का आभार जताया। उन्होंने मंडी जिले में पैराग्लाइडिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की मांग उठाई।
पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के उपनिदेशक रजनीश शर्मा ने बताया कि मंडी जिले में फिलहाल तीन स्थानों पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्पेणीधार में पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पेणीधार में भी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। विभाग की ओर से भविष्य में जिले में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।