{"_id":"6a12ad478fe1564d600f5f55","slug":"video-mandi-polling-parties-dispatched-to-conduct-voting-in-198-panchayats-votes-to-be-cast-on-the-26th-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: 198 पंचायतों में मतदान करवाने के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, 26 को डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: 198 पंचायतों में मतदान करवाने के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, 26 को डाले जाएंगे वोट
Ankesh Dogra
Updated Sun, 24 May 2026 01:18 PM IST
Link Copied
तीन चरणों में होने जा रहे पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के पहले चरण की चुनावी प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं। मंडी जिले की 577 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में 26 मई को 198 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए 1166 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। मंडी जिला प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण के बाद बैल्ट पेपर, मत पेटियों और अन्य चुनावी सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन चरणों में चुनावों की प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिला भर में दो हजार पुलिस और होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। 26 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य के मतों की गणना उसी दिन पूरी कर ली जाएगी। जबकि बीडीसी और जिला परिषद की मतपेटियों को दूसरे मतगणना केंद्रों में ले जाया जाएगा क्योंकि इनकी गणना 31 मई को होगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से आहवान किया है कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए भावी जनप्रतिनिधियों का चयन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।