{"_id":"687f62e09924059e99019cde","slug":"video-mandi-public-representatives-of-gram-panchayat-barswan-accused-of-embezzling-government-funds-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: ग्राम पंचायत बरस्वाण के जनप्रतिनिधियों पर सरकारी धन के गबन के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: ग्राम पंचायत बरस्वाण के जनप्रतिनिधियों पर सरकारी धन के गबन के आरोप
बल्ह उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बरस्वाण के जनप्रतिनिधियों पर सरकारी धन के गबन के आरोप लगे हैं। आरोप इसी पंचायत के निवासी दिनेश कुमार ने लगाए हैं। खुद दिनेश कुमार की धर्मपत्नी प्रवीणा कुमारी भी जनप्रतिनिधियों में शामिल है जोकि इसी पंचायत के रोपड़ी वार्ड की सदस्य है। दिनेश कुमार ने पंचायत प्रधान डोलमा देवी के खिलाफ मनरेगा लोकपाल को 15 फरवरी 2025 को शिकायत सौंपी थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि डोलमा देवी ने अपनी सास के नाम पर स्वीकृत गौशाला का 57579 रूपयों का मस्ट्रोल अपने पति गगन कुमार के नाम से जारी कर दिया। लेकिन मौके पर कोई गौशाला नहीं बनी है। 17 फरवरी को मनरेगा लोकपाल ने मौके पर आकर मामले की जांच पड़ताल की। उसके बाद 14 जुलाई को 4 लोगों से रिकवरी सहित सभी जनप्रतिनिधियों पर एक-एक हजार रूपयों का जुर्माना लगाते हुए डीसी मंडी को आगामी कार्रवाई के लिए लिख दिया है। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार ने डीसी मंडी से इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, बरस्वाण पंचायत की प्रधान डोलमा देवी ने दिनेश कुमार की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि गौशाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसे नियमों के तहत ही किया जा रहा है। उन्होंने लोकपाल द्वारा की गई कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कहा कि जब लोकपाल आए तो उन्होंने हमें मौके पर नहीं बुलाया। एक सप्ताह बाद कार्यालय मंे बुलाया गया। निश्चित समय पर लोकपाल की कार्रवाई की अपील हाईकोर्ट में की जाएगी। बता दें कि शिकायतकर्ता दिनेश कुमार ने वर्ष 2021 में भी पंचायत में धांधलियों को लेकर एक शिकायत दी थी जिसकी जांच के बाद भी जनप्रतिनिधियों पर जुर्माना लगा था और इन्हें सस्पेंड भी किया गया था। हालांकि बाद में डीसी मंडी ने चेतावनी देकर इनकी सेवाओं को बहाल कर दिया था। सस्पेंड हुए जनप्रतिनिधियों में दिनेश कुमार की पत्नी भी शामिल थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।