{"_id":"698ae2af3933d74ae402606b","slug":"video-mandi-rajat-thakur-said-huge-irregularities-in-tanehad-khad-channelization-open-loot-of-public-tax-money-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: रजत ठाकुर बोले- तनेहड़ खड्ड चैनलाइजेशन में भारी अनियमितताएं, जनता के टैक्स के पैसों की खुली लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: रजत ठाकुर बोले- तनेहड़ खड्ड चैनलाइजेशन में भारी अनियमितताएं, जनता के टैक्स के पैसों की खुली लूट
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने जलशक्ति विभाग धर्मपुर के भ्राड़ी मंडल द्वारा तनेहड़ खड्ड में करवाई जा रही चैनलाइजेशन के कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस निर्माण कार्य में सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और जनता के टैक्स के पैसों का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। रजत ठाकुर ने कहा कि खड्ड चैनलाइजेशन के अंतर्गत बनाए जा रहे क्रेटवाल में नियमों के अनुसार कट स्टोन का प्रयोग अनिवार्य होता है, जिसकी गुणवत्ता और साइज भी विभागीय मानकों के तहत तय होता है। लेकिन तनेहड़ खड्ड में नियमों को दरकिनार करते हुए कट स्टोन की जगह गटका (छोटे-बड़े अनियमित पत्थर) भरा जा रहा है, जो निर्माण की मजबूती पर सीधा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल तकनीकी मानकों के खिलाफ है, बल्कि इससे भविष्य में जान-माल को भी भारी खतरा पैदा हो सकता है। रजत ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2025 की बरसात में तनेहड़ खड्ड में बनी लगभग सभी स्पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। उस समय भी इसका मुख्य कारण घटिया निर्माण कार्य और विभागीय लापरवाही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान भी विधायक के कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।