{"_id":"6a12b055de9abc9e1f052bf5","slug":"video-mandi-spu-students-spread-awareness-regarding-road-safety-vc-honors-them-with-awards-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: एसपीयू के छात्रों ने सड़क सुरक्षा को लेकर फैलाई जागरूकता, वीसी ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: एसपीयू के छात्रों ने सड़क सुरक्षा को लेकर फैलाई जागरूकता, वीसी ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित
Ankesh Dogra
Updated Sun, 24 May 2026 01:31 PM IST
Link Copied
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि हाल ही में यूनिवर्सिटी द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत भाषण, निबंध लेखन, क्विज व जागरूकता रैली जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इन गतिविधियों में करीब 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि भारत में हर वर्ष लगभग 1 लाख 70 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं। इन हादसों का मुख्य कारण लापरवाही, तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और समाज में दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। युवा वर्ग यदि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होगा तो दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। यूनिवर्सिटी द्वारा आने वाले समय में भी इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी डॉ हितेष ठाकुर भी मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में पारुल ने पहला, पल्लवी ने दूसरा और आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज़ प्रतियोगिता में प्रियंका शर्मा की टीम ने पहला, विशाल गुलेरिया की टीम ने दूसरा और पल्लवी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रेबेला ने पहला, हिमांशी शर्मा ने दूसरा और विशाल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।