{"_id":"689ecb62756f9f3f95055973","slug":"video-mandi-takoli-toll-plaza-temporarily-closed-for-one-month-toll-will-not-be-collected-2025-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: टकोली टोल प्लाजा एक महीने के लिए अस्थायी तौर पर बंद, नहीं वसूला जाएगा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: टकोली टोल प्लाजा एक महीने के लिए अस्थायी तौर पर बंद, नहीं वसूला जाएगा टोल
कितरपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी जिला के टकोली में स्थित टोल प्लाजा को अगले एक महीने के लिए अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने सारी परिस्थितियों का आंकलन करने के बाद इस टोल प्लाजा को एक महीने के लिए अस्थाई तौर पर बंद करने के लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि कारगिल युद्ध के हीरो एवं भाजपा नेता ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने इस विषय को प्रमुखता से उठाया था और केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार, एनएचएआई और मंडी जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इस टोल प्लाजा को बंद करने की मांग उठाई थी। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने आग्रह किया था कि जब बरसात के कारण सड़क की हालत खस्ता है और लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है तो फिर ऐसी स्थिति में टोल की वसूली नहीं की जानी चाहिए। चालकों और अन्य राहगीरों ने भी सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से इस टोल वसूली को गलत बताया था। इसके बाद डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बीते कल इस संदर्भ में लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने इसके लिए केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार, एनएचएआई और मंडी जिला प्रशासन सहित पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्वागत योग्य है। जब तक सड़क की हालत ठीक नहीं हो जाती है तब तक टोल से किसी भी तरह की वसूली नहीं की जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।