{"_id":"6912f5e51ba672be690ad8b5","slug":"video-smoke-suddenly-rose-from-the-hrtc-bus-going-from-baldwara-to-sundernagar-causing-panic-among-the-passengers-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बलद्वाड़ा से सुंदरनगर जा रही एचआरटीसी बस में अचानक उठा धुआं, यात्रियों में मची दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बलद्वाड़ा से सुंदरनगर जा रही एचआरटीसी बस में अचानक उठा धुआं, यात्रियों में मची दहशत
बलद्वाड़ा से सुंदरनगर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सुंदरनगर डिपो की बस में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में दहशत मच गई। बस बलद्वाड़ा से वाया लेदा-खलयाणा होते हुए सुंदरनगर की ओर जा रही थी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खलयाणा के पास पहुंचते ही बस के टर्बो में खराबी आ गई, जिसके कारण इंजन ऑयल बाहर गिर गया और बस से धुआं निकलने लगा। स्थिति को देखते हुए चालक और परिचालक ने तुरंत सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बस में उस समय करीब 22 से 23 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई और न ही बस को कोई बड़ा नुकसान हुआ। सुंदरनगर डिपो के अड्डा प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि बस के टर्बो में तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।