{"_id":"676917818e86ff0bf80885f7","slug":"video-snowfall-started-on-the-mountains-of-kamrughat-and-janjheli-valley","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कमरूघाटी और जंजैहली घाटी के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कमरूघाटी और जंजैहली घाटी के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू
कमरूघाटी और जंजैहली घाटी के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग घरों में दुबक गए है। कमरुनाग और शिकारी देवी धार्मिक स्थलों में निरंतर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी शुरू होने से किसानों, बागवानों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पहाड़ों के साथ निचले इलाकों में भी बर्फ के फाहे गिरने से लोग झूम उठे है। हल्की बर्फबारी से किसानों बागवनों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 27 दिसम्बर को अलर्ट जारी किया है। लंबे समय से सूखे से जूझ रहे किसानों बागवानों ने राहत की सांस ली है। मौसम को देखते हुए लोक निर्माण विभाग, विद्युत् बोर्ड और आईपीएच विभाग ने कमर कस ली है। सराज में प्रशासन ने बर्फबारी से निपटने के सभी इंतज़ाम पूरे कर लिए है। एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने बताया कि अभी शिकारी देवी, कमरुनाग और साथ लगती पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी हालात सामान्य है। जंजैहली और गोहर प्रशासन ने कमरुनाग शिकारी देवी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए पूर्व में ही रोक लगा दी है। उधर बड़ा देव कमरुनाग कर परते का दौर भी समाप्त हो गया है। अब वर्तमान गूर देवी सिंह ही बड़ा देव के गूर रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।