{"_id":"6a796e95e51ed580e2038ce2","slug":"video-solan-labour-protest-aituc-pending-benefits-300-crore-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: मजदूरों के लंबित लाभों को लेकर मालरोड पर रैली, एटक ने कहा- 300 करोड़ के दावों का भुगतान करे बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मजदूरों के लंबित लाभों को लेकर मालरोड पर रैली, एटक ने कहा- 300 करोड़ के दावों का भुगतान करे बोर्ड
Ankesh Dogra
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:02 PM IST
Link Copied
निर्माण मजदूरों के लंबित कल्याणकारी लाभों के भुगतान की मांग को लेकर एटक के बैनर तले मजदूरों और कामगारों ने सोलन के मालरोड पर रैली निकाली। रैली पुराने विश्राम गृह से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से वर्ष 2021 से लंबित विभिन्न कल्याणकारी लाभों का तत्काल भुगतान करने की मांग उठाई।
एटक पदाधिकारियों ने दावा किया कि प्रदेश में लाखों निर्माण मजदूरों के छात्रवृत्ति, मातृत्व सहायता, चिकित्सा सहायता, पेंशन, विवाह सहायता सहित अन्य कल्याणकारी लाभों के दावे लंबे समय से लंबित हैं। उनके अनुसार करीब 300 करोड़ रुपये के दावों का भुगतान वर्षों से नहीं हुआ है।
भवन एवं कामगार मजदूर यूनियन के प्रधान जोगिंदर धीमान और प्रताप ठाकुर ने आरोप लगाया कि बोर्ड के पास सैकड़ों करोड़ रुपये का उपकर सेस जमा होने के बावजूद मजदूरों को उनके अधिकारों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि निर्माण मजदूरों के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य उन्हें सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाना है। ऐसे में लंबे समय तक लाभ लंबित रहने से मजदूरों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने ई-केवाईसी सत्यापन और अन्य जटिल प्रक्रियाओं का मुद्दा भी उठाया। यूनियन नेताओं का आरोप है कि इन प्रक्रियाओं के कारण वास्तविक निर्माण मजदूर भी अपने वैधानिक लाभों से वंचित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मामला केवल लंबित भुगतान का नहीं, बल्कि निर्माण मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा के अधिकार से जुड़ा है। एटक और यूनियन ने वर्ष 2021 से लंबित सभी कल्याणकारी लाभों का तत्काल भुगतान करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।