{"_id":"69f0ba1dd8f08e2a19034dc9","slug":"video-sundernagar-thrilling-match-in-cricket-tournament-ghatta-xi-reaches-semifinals-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर: क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला, घट्टा इलेवन सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर: क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला, घट्टा इलेवन सेमीफाइनल में पहुंची
एमएलएसएम कॉलेज मैदान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से आयोजित राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में घट्टा इलेवन ने साईलेंट किलर बिलासपुर को सुपर ओवर में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और निर्धारित ओवरों में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहने के बाद नतीजा सुपर ओवर से तय हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साईलेंट किलर की टीम ने 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम की ओर से गौरव ने 63 और मनीष ने 32 रन का योगदान दिया, जबकि अजय ने 13 रन बनाए। घट्टा इलेवन की ओर से गेंदबाजी में अक्षय ने 3 विकेट, अभिनेय ने 2 विकेट और अमित ने 1 विकेट हासिल किया, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। लक्ष्य का पीछा करते हुए घट्टा इलेवन ने भी 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मुकाबला बराबरी पर समाप्त किया। टीम की ओर से दीप सिंह ने 60 और अजय ने 87 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। साईलेंट किलर की तरफ से मनीष, अश्विनी, रवि शर्मा और नवीन ने एक-एक विकेट लिया, जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। मैच टाई होने के बाद खेले गए सुपर ओवर में घट्टा इलेवन ने 8 रन बनाए। जवाब में साईलेंट किलर की टीम 5 रन ही बना सकी, जिससे घट्टा इलेवन ने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।