Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Tampering with sanctity and the environment will not be tolerated; women in Chhoti Machhyal take to the streets.
{"_id":"6a1593398ad8b0739e0c96a5","slug":"video-tampering-with-sanctity-and-the-environment-will-not-be-tolerated-women-in-chhoti-machhyal-take-to-the-streets-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पवित्रता और पर्यावरण से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, छोटी मच्छयाल में सड़क पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पवित्रता और पर्यावरण से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, छोटी मच्छयाल में सड़क पर उतरीं महिलाएं
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सैंथल मच्छयाल के (छोटी मच्छयाल) में पर्यटकों की मनमानी और गंदगी फैलाने से नाराज स्थानीय महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। लगातार हो रहे हुड़दंग से तंग आकर छोटी मच्छयाल महिला मंडल ने सड़क मार्ग बंद कर प्रदर्शन किया। महिला मंडल की सदस्य रीतिका राठौड़, संतोष कुमारी, सुनीता, समीरा, शालू, मीनू और पम्मी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक इस पवित्र स्थल की गरिमा और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। पर्यटक यहां खुलेआम शराब पीते हैं, कपड़े और प्लास्टिक का कचरा फैलाते हैं। ग्रामीणों में सबसे ज्यादा रोष इस बात पर है कि पूजा स्थल के पास पर्यटकों की ओर से पवित्र मछलियों के अंडे खिलाए जा रहे हैं। जब स्थानीय लोग उन्हें रोकते हैं तो वे अभद्रता और लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं, जिससे स्थानीय संस्कृति भी प्रभावित हो रही है। चेतावनी और अपीलों का असर न होने पर अब ग्रामीणों ने सख्त कदम उठाया है। महिलाओं ने सड़क मार्ग पर पहरा देना शुरू कर दिया है और हुड़दंगी पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया है। धरने पर बैठी महिलाओं ने स्पष्ट किया है कि मच्छयाल की धार्मिक पवित्रता और प्राकृतिक सुंदरता को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।