{"_id":"66767d9cbb46710cde0998e4","slug":"video-taxi-driver-from-mandi-beaten-up-in-punjabs-bharatgarh-vehicle-vandalised","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पंजाब के भरतगढ़ में मंडी के टैक्सी चालक से मारपीट, गाड़ी में भी तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पंजाब के भरतगढ़ में मंडी के टैक्सी चालक से मारपीट, गाड़ी में भी तोड़फोड़
पंजाब के भरतगढ़ में मंडी के टैक्सी चालक के साथ 10 से अधिक लोगों ने मारपीट कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और साथ में उसकी गाड़ी को भी तोड़ दिया। यह चालक हिमाचल प्रदेश जिला मंडी के बड़ीधार कटिंडी का है। पीड़ित टैक्सी चालक योग राज ने भरतगढ़ में उस पर हुए हमले की पूरी दास्तान को एक पोस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया पर शेयर किया है और कहा कि पंजाब में हिमाचल के लोगों का आना सुरक्षित नहीं रहा है। इस हमले में चालक के सिर, बाजू पर गहरे घाव हुए हैं, जबकि आईआईटी के प्रशिक्षुओं को भी चोटें आई हैं। घायल चालक ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई सहयोग नहीं किया और न ही घटनास्थल पर पहुंची। सड़क के साथ ढाबा संचालक और स्थानीय टैक्सी चालकों ने घायल चालक व सवारियों की मदद कर उन्हें भरतगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां चालक का उपचार चल रहा है। हमलावर लोग घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। इधर, एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है और जहां ये घटना हुई है वहां के लोकल थाने से ही पूरी जानकारी मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।