{"_id":"6880d859f2f3aacea40a2b71","slug":"video-dc-kinnaur-dr-amit-kumar-sharma-and-sp-abhishek-shekhar-inspected-the-main-connecting-roads-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने किया मुख्य संपर्क मार्गों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने किया मुख्य संपर्क मार्गों का निरीक्षण
जनजातीय जिला किन्नौर में आगामी सेब सीजन के सुचारू संचालन के दृष्टिगत आज उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने जिला के मुख्य संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने चौरा, नाथपा व निगुलसरी सम्पर्क मार्गों का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन संपर्क मार्गों के रख-रखाव का विशेष ध्यान रखें ताकि बागवानों की फसलों को सब्जी/फल मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़े। इसके अलावा पुलिस थाना के प्रभारियों को भी यातायात पुलिस बल के जवान मुख्य स्थानों में तैनात करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान व लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आनंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।