{"_id":"6a7859a3d2636f0fa205c947","slug":"video-racholi-sawan-mela-ashok-palsara-nikki-negi-rampur-bushahr-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: रचोली के सावन मेले में खूब झूमे लोग, अशोक पालसरा और निक्की नेगी ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: रचोली के सावन मेले में खूब झूमे लोग, अशोक पालसरा और निक्की नेगी ने बांधा समां
Ankesh Dogra
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:12 PM IST
रचोली पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय सावन मेले में रविवार को लोक संस्कृति और देव आस्था का शानदार संगम देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर देवलुओं के साथ ग्रामीण दिनभर थिरकते रहे। वहीं लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मेले की रौनक और बढ़ा दी। दोपहर बाद देवता साहिब अपने देवालय लौटे, जिसके साथ ही तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले का समापन हुआ।
देवता साहिब जाख मंदिर रचोली में आयोजित सावन मेले में दिनभर लोगों की भीड़ रही। मंदिर परिसर में देवलुओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटी डाली। दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान डीजे और लोकगीतों की धुन पर भी लोग खूब झूमे।
मेले में लोक गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। अशोक पालसरा और निक्की नेगी सहित अन्य कलाकारों के गीतों पर लोग जमकर थिरके। देर शाम तक मेले में नाच-गाने का दौर चलता रहा।
पारंपरिक सावन मेला स्थानीय देवता साहिब जाख की अगुवाई में आयोजित किया गया। मेले में दत्त महाराज बसाहरा, देवता साहिब महारुद्र गसो और देवता साहिब शिंगला भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवताओं के समक्ष शीश नवाया और सुख-शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद लिया। लोगों ने अपने आराध्य देवताओं से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
दोपहर बाद देवता साहिब अपने देवालय के लिए रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भावुकता का माहौल रहा। लोगों ने देवता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।