{"_id":"685bd672af1af99d420ae238","slug":"video-rampur-bushahr-citu-affiliated-labour-union-gheraoed-the-labour-welfare-board-office-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: मजदूर यूनियन संबंधित सीटू ने किया श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: मजदूर यूनियन संबंधित सीटू ने किया श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय का घेराव
हिमाचल प्रदेश भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन संबंधित सीटू ने श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय रामपुर का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, यूनियन राज्य कोषाध्यक्ष अमित, जिला शिमला अध्यक्ष सुनील मेहता, सचिव परमिंद्र, उपाध्यक्ष रूप लाल व ओम प्रकाश मौजूद रहे। मजदूरों नेताओं ने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को लाभों से वंचित रखकर बोर्ड के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। जहां एक तरफ केंद्र की सरकार द्वारा लेबर कोड लाकर अधिनियम 1996 को कमजोर किया जा है, वहीं दूसरी ओर मजदूर बोर्ड से मिलने वाले लाभों से वंचित रह रहे हैं। मजदूरों नेताओं ने कहा कि अभी भी वर्ष 2020 में मजदूरों के छात्रवृत्ति, विवाह, चिकित्सा आदि लाभ से लंबित हैं। नवीनीकरण का काम छह महीने से नहीं किया जा रहा है। वर्ष 2022 के पंजीकृत मजदूरों को पासबुक जून 2025 में दी जा रही है। बोर्ड की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते मजदूर लाभों से वंचित रह रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।