{"_id":"685abf8c03c21676c8028e03","slug":"there-is-no-muktidham-in-the-village-one-has-to-wait-for-the-rain-to-stop-for-the-last-rites-ashoknagar-news-c-1-1-noi1227-3096908-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: गांव में मुक्तिधाम नहीं, अंतिम संस्कार के लिए बारिश रुकने का करना पड़ता है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: गांव में मुक्तिधाम नहीं, अंतिम संस्कार के लिए बारिश रुकने का करना पड़ता है इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Jun 2025 10:33 PM IST
अशोकनगर जिले के कोलुआ गांव में आदिवासी महिला के अंतिम संस्कार की व्यवस्था में परिजनों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गांव में श्मशान न होने और लगातार बारिश के कारण परिवार को रात 9 बजे 3 किलोमीटर दूर जमाखेड़ी गांव जाना पड़ा। वहां भी कोई उजाले व पानी से सर छुपाने की व्यवस्था नहीं थी। केवल एक हल्का टीन शेड था।
30 वर्षीय सोमवती आदिवासी का बीमारी के कारण निधन हो गया। मृतिका का परिवार गुना जिले के आरोन इलाके के जाखोदा गांव में रहता है। परिवार के पास पैसों की कमी के कारण शव को मूल गांव ले जाने की व्यवस्था नहीं हो पाई। इसलिए कोलुआ गांव में मृतका की बड़ी बहन के यहां अंतिम संस्कार का निर्णय लिया गया।
वहां लोगों ने बारिश रुकने पर खुले में अंतिम संस्कार करने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन पानी नहीं रुका। कोलुआ में श्मशान न होने और लगातार बारिश के कारण परिजनों को जमाखेड़ी गांव जाना पड़ा। शव एवं लकड़ियों को ट्राली में रखकर ले जाया गया। अंधेरे में मोबाइल फोन की टॉर्च, बाइक और ट्रैक्टर की लाइटों की मदद से अंतिम संस्कार किया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर अशोकनगर विधायक हरीबाबू राय भी मौके पर पहुंचे। उन्हें भी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पैदल चलकर जाना पड़ा। विधायक हरीबाबू राय का कहना है कि शासन भले ही इस समय को अमृत काल बता रही हो, लेकिन मुझे लगता है आदिवासियों के लिए यह विष काल है। उन्होंने कहा कि संबंध में मैं भी प्रशासनिक अधिकारियों के सामने मांग रखूंगा कि मेरी विधानसभा के सभी गांव में काम से कम मुक्तिधाम तो बने हों।
बता दें, कोलूआ गांव में बरसों से अंतिम संस्कार के लिए कोई मुक्ति धाम नहीं बनाया गया। एक साल पहले भी किसी व्यक्ति की मौत होने के बाद बारिश नहीं रुकी तो अंतिम संस्कार करने के लिए अशोकनगर के तुलसी सरोवर की मुक्ति धाम में ले जाना पड़ा था उसे समय काफी गहन गई चली भरोसा दिलाया कि जल्द ही शमशान घाट बना दिया जाएगा लेकिन वह भरोसा केवल शब्दों में ही तब्दील हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।