{"_id":"6a30014ca19cfca5100ed1e3","slug":"video-mega-mock-drill-in-sirmaur-district-disaster-response-exercises-conducted-at-eight-locations-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिरमौर जिले में मेगा मॉक ड्रिल, आठ स्थानों पर आपदा से निपटने का किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिरमौर जिले में मेगा मॉक ड्रिल, आठ स्थानों पर आपदा से निपटने का किया अभ्यास
आपदा प्रबंधन की तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को परखने के लिए सोमवार को जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिले के सभी उपमंडलों में आठ अलग-अलग स्थानों पर भूकंप, बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़, भवन ध्वस्त होने और जंगल की आग जैसी काल्पनिक आपदा परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संबंधित विभागों के सहयोग से आयोजित इस अभ्यास में कालाअंब के रुचिरा पेपर्स मिल में आग लगने और भूकंप से क्षति, बनेठी क्षेत्र में रात्रिकालीन वनाग्नि, पच्छाद के एसवीएन कॉलोनी सराहां में भवन ध्वस्त होने की काल्पनिक परिस्थितयों का अभ्यास किया गया। इसके अलावा राजगढ़ के शिरगुल मार्केट चौक में भवन गिरने, पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल क्षेत्र में भूस्खलन, शिलाई के टिंबी क्षेत्र में बाढ़ एवं भवन ध्वस्त होने, कफोटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में भवन ध्वस्त होने और आग लगने और संगड़ाह की पुरानी तहसील रेणुकाजी में भवन गिरने आदि पर उपाय बताए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।