{"_id":"6a54afdadd2e4cefe60ebdf8","slug":"video-mishrawala-panchayat-dispute-sirmaur-dc-complaint-pradhan-husband-allegation-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: मिश्रवाला पंचायत प्रधान के खिलाफ DC सिरमौर को शिकायत, पति पर कार्यों में दखल का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: मिश्रवाला पंचायत प्रधान के खिलाफ DC सिरमौर को शिकायत, पति पर कार्यों में दखल का आरोप
Ankesh Dogra
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:58 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले की मिश्रवाला पंचायत में पंचायत कार्यों को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत उपप्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि महिला पंचायत प्रधान के पति पंचायत के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जबकि पंचायत कार्यों में हस्तक्षेप करने का उन्हें कोई आधिकारिक अधिकार नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पंचायत के फैसलों और कार्यों को लेकर अनावश्यक दखल दिया जा रहा है।
पंचायत उपप्रधान अख्तर अली के नेतृत्व में ग्रामीण उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिले और उन्हें शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत कार्यों का विरोध करने वाले लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां भी दी जा रही हैं।
शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई जरूरी है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायत की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।