{"_id":"65f043b46efb75f50401a2dc","slug":"video-mla-ajay-solanki-unveiled-the-statue-of-dr-yashwant-parmar-and-inaugurated-yashwant-vatika","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विधायक अजय सोलंकी ने डॉ. यशवंत परमार की प्रतिमा का अनावरण और वाटिका का लोकार्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विधायक अजय सोलंकी ने डॉ. यशवंत परमार की प्रतिमा का अनावरण और वाटिका का लोकार्पण किया
डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन ने मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने महाविद्यालय परिसर में निर्मित डॉ. यशवंत परमार की मूर्ति का अनावरण और नवनिर्मित यशवंत वाटिका का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व शास्त्रीय नृत्य पेश किया। प्राचार्य डॉ. प्रेम भारद्वाज ने वर्ष 2023-24 का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें महाविद्यालय की स्थापना, सत्र में शैक्षणिक, खेलकूद व सांस्कृतिक क्षेत्रों में अर्जित हुई उपलब्धियों व महाविद्यालय की जरूरतों का ब्योरा शामिल रहा। इस मौके पर सत्र 2022-23 में विश्वविद्यालय परीक्षा की मेरिट में रहे विद्यार्थियों एवम 2023-24 में शैक्षणिक, खेलकूद, क्लब व सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधायक अजय सोलंकी ने कॉलेज के ओपन थियेटर के ग्रीन रूम के लिए सात लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से प्रो. रीना चौहान व उनकी टीम के निर्देशन में तैयार किए गए शास्त्रीय गायन व क्लासिकल नृत्य, गरबा, पंजाबी गिद्दा व भंगड़ा, हरयाणवी व राजस्थानी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।