{"_id":"6a842c715a86a7de2902f99d","slug":"video-nahan-a-team-led-by-municipal-council-president-upma-dhiman-inspected-areas-affected-by-waterlogging-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: नप अध्यक्ष उपमा धीमान की अगुवाई में टीम ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: नप अध्यक्ष उपमा धीमान की अगुवाई में टीम ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
लगातार हो रही बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित क्षेत्रों का मंगलवार को नाहन की नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान की अगुवाई में टीम ने एमसी कॉम्प्लेक्स सहित शहर के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। नगर परिषद कॉम्प्लेक्स दिल्ली गेट में बारिश का पानी दुकानों और कार्यालयों में घुसने से दुकानदारों व कार्यालय संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी भरने से हुए नुकसान की जानकारी ली और जलनिकासी की व्यवस्था को देखा। दुकानदारों ने बताया कि एमसी कॉम्प्लेक्स में बरसाती पानी घुसने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कम बारिश में भी यहां जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है और छत भी टपकती है। इससे हर बार दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। दुकानदारों और कार्यालय संचालकों ने नगर परिषद की टीम के समक्ष समस्या रखते हुए कहा कि कॉम्प्लेक्स की मरम्मत और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई बार प्राक्कलन तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की कि समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए जल्द मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाए। नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने कहा कि लगातार बारिश के कारण एमसी कॉम्प्लेक्स दिल्ली गेट समेत शहर के अन्य हिस्सों से जलभराव की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एमसी कॉम्प्लेक्स में पानी घुसने की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को शहर की बरसाती नालियों और निकासी व्यवस्था को खोलने तथा जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।