{"_id":"6a843ce74094f270b80678a6","slug":"video-women-submit-memorandum-to-dc-seeking-strengthened-security-arrangements-around-sheetla-mata-temple-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: शीतला माता मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था हो पुख्ता, महिलाओं ने डीसी को साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: शीतला माता मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था हो पुख्ता, महिलाओं ने डीसी को साैंपा ज्ञापन
नाहन जिला मुख्यालय नाहन स्थित शीतला माता मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अतिक्रमण हटाने की मांग उठी है। स्थानीय महिलाओं ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर मंदिर और आसपास के क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल हरप्रीत कौर, सुनीता, किरण और अर्चना आदि ने बताया कि शीतला माता मंदिर के आसपास कुछ नशे के आदी व्यक्तियों का जमावड़ा रहता है। कई बार नशे में रहने वाले लोग भी यहां बैठे रहते हैं। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने बताया कि मंदिर के पास जिस सड़क पर टैक्सियां खड़ी की जाती हैं, वह आर्मी एरिया की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क के किनारे टैक्सियां खड़ी रहने से लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है और कई बार यातायात व्यवस्था भी बिगड़ जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क पर टैक्सियां खड़ी रहने से महिलाओं और अन्य राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और टैक्सियों के लिए उचित पार्किंग स्थल निर्धारित करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।