{"_id":"6a7d57cc4eb9e8260206f3d2","slug":"video-nahan-abvp-students-hunger-strike-hpu-fee-hike-student-union-election-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का मोर्चा, 24 घंटे की भूख हड़ताल पर एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का मोर्चा, 24 घंटे की भूख हड़ताल पर एबीवीपी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:06 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की फीस में बढ़ोतरी और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नाहन इकाई के विद्यार्थियों ने 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी। विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित में तत्काल कदम उठाने की मांग की।
अभाविप का कहना है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि किए जाने से विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। संगठन के मुताबिक सामान्य, मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बढ़ी हुई फीस परेशानी बढ़ाएगी।
अभाविप नाहन इकाई के मंत्री साहिल ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय की फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि विद्यार्थी हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर पहले से ही शिक्षा, आवास और अन्य जरूरी खर्चों का आर्थिक दबाव है। ऐसे में फीस बढ़ाने से उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और इसे लगातार महंगा करना छात्रहित के खिलाफ है। अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
भूख हड़ताल के दौरान विद्यार्थियों ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग भी उठाई। अभाविप का कहना है कि विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए छात्र प्रतिनिधित्व जरूरी है।
साहिल ठाकुर ने कहा कि अभाविप फीस वृद्धि के फैसले का विरोध करती है और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग पर भी कायम है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन को और व्यापक रूप देगा।
भूख हड़ताल में अभाविप नाहन इकाई के उपाध्यक्ष रमन शर्मा समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।