{"_id":"6a67219543cadf80e90e2424","slug":"video-nahan-pensioners-protest-arrears-medical-bills-shahpur-meeting-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: लंबित एरियर और मेडिकल बिलों पर पेंशनरों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: लंबित एरियर और मेडिकल बिलों पर पेंशनरों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:45 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित वित्तीय मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में पेंशन, एरियर, महंगाई भत्ता (डीए) और मेडिकल बिलों के भुगतान में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की गई।
संघ के जिला अध्यक्ष ओएल चौहान ने कहा कि लंबे समय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कई वित्तीय लाभ लंबित हैं। इनमें एरियर, डीए की किस्तें और मेडिकल बिलों का भुगतान प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों में सरकार को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
बैठक में कॉरपोरेट क्षेत्र से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पेंशन सुविधा देने की मांग उठाई गई। साथ ही बिजली बोर्ड और एचआरटीसी के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को समय पर वेतन और पेंशन जारी करने की मांग भी रखी गई।
पेंशनर्स संघ ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इसके लिए 8 अगस्त को शाहपुर में आयोजित बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।