{"_id":"698dddde8b44d0e87601803e","slug":"video-navratri-fair-in-trilokpur-from-march-19-to-april-2-cctv-surveillance-will-be-done-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: त्रिलोकपुर में नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक, सीसीटीवी से रहेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: त्रिलोकपुर में नवरात्र मेला 19 मार्च से 2 अप्रैल तक, सीसीटीवी से रहेगी निगरानी
श्री महामाया बाला सुंदरी नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में 19 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। मेले के आयोजन से जुड़े प्रबंधों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उपायुक्त ने कहा कि मेले में यात्रियों को हरसंभव सुविधा दी जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे कालाआंब से त्रिलोकपुर मुख्य मार्ग तथा त्रिलोकपुर के लिए अन्य संपर्क मार्गों की समय रहते मरम्मत करें। उन्होंने मंदिर न्यास तथा सरकारी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बैठक में लिए निर्णयों का पालन सुनिश्चित करें। मेले के लिए एसडीएम नाहन को मुख्य मेला अधिकारी, तहसीलदार नाहन को मेला अधिकारी तथा डीएसपी नाहन को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा जाएगा। हर सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। कानून एवं व्यवस्था तथा ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह रक्षा व निजी सुरक्षा एजेंसियों के सुरक्षा कर्मचारियों को अस्थायी आधार पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था इस प्रकार की जाएगी, जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में निर्णय लिया कि 1 अप्रैल (चौदस) को कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।