{"_id":"6602cd2e981dccbc4806b372","slug":"video-nikshay-mitras-who-are-helping-tb-patients-in-sirmaur-were-honored","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरमौर में क्षय रोगियों को मदद पहुंचा रहे निक्षय मित्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरमौर में क्षय रोगियों को मदद पहुंचा रहे निक्षय मित्रों को किया सम्मानित
विश्व क्षय रोग दिवस पर आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने शिरकत की। सीएमओ द्वारा इस दौरान लोगों को क्षय रोग को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि क्षय रोग का यदि शुरुआत में ही पता चल जाए तो इससे यह समाज में फैलने से रोका जा सकता है। इसके अलावा क्षय रोगी को भी दिव्यांगता या अन्य प्रकार की समस्याओं से समय रहते बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों को क्षय रोग की जांच को लेकर अधिक से अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है तभी इस बीमारी में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर रोगियों की जांच करता है और बीमारी का पता लगाने को लेकर जागरूक भी करता है। उन्होंने कहा कि आज हमें आम लोगों के सहयोग की आवश्यकता है । क्षय रोग को आम लोगों के सहयोग से खत्म किया जा सकता है।
इस मौके पर जिला भर में टीबी रोगियों को साल भर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने वाली सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया है। जिसमें तीरूपति ग्रुप, श्री सत्य साईं सेवा समिति, रोटरी क्लब नाहन संगिनी शामिल रही। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजन सिंह, बीएमओ डॉ. मोनिषा अग्रवाल, डॉ. बीना सांगल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।