{"_id":"660277be3bcbaf1051028d84","slug":"video-thauuja-ka-haraga-ma-maharasa-kara-raha-harayarana-lkagata-para-jhama-raha-sharathathhal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दाऊजी का हुरंगा में महारास कर रहीं हुरियारिनें, लोकगीतों पर झूम रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दाऊजी का हुरंगा में महारास कर रहीं हुरियारिनें, लोकगीतों पर झूम रहे श्रद्धालु
तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में मंगलवार को ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा मनाया जा रहा है। हुरंगा पर हुरियारिनें नृत्य महारास कर रही हैं। इसे देखने को लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है। बैंड-बाजे की धुन पर होली रसिया गीतों का गायन किया जा रहा है। नृत्य महारास चल रहा है। सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर गायन के साथ नृत्य कर रही हैं।
वहीं श्रद्धालु होली की मस्ती में मस्त होकर आनंदित हो रहें हैं। श्रीकृष्ण-बलराम, राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। इन्हें देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है। पूरा मंदिर साक्षात देवलोक जैसा दिखाई दे रहा है। यहां का नजारा देखने लायक है। प्रत्येक महिला पूरी तैयारी के साथ हुरंगा की महारास में चुनौती दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।