{"_id":"6a671e2e2d55b8a5eb04da26","slug":"video-paonta-sahib-nps-apy-retirement-planning-workshop-sirmaur-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एनपीएस और अटल पेंशन योजना पर कार्यशाला, उद्योगपतियों को दी गई वित्तीय सुरक्षा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एनपीएस और अटल पेंशन योजना पर कार्यशाला, उद्योगपतियों को दी गई वित्तीय सुरक्षा की जानकारी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:30 PM IST
Link Copied
हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, पांवटा साहिब इकाई और पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के संयुक्त तत्वावधान में गोंदपुर स्थित चैंबर कार्यालय में वित्तीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस), अटल पेंशन योजना (एपीवाई), सेवानिवृत्ति योजना, बचत और निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला में पीएफआरडीए के सहायक प्रबंधक प्रशांत कुमार, एसबीआई पेंशन फंड्स के प्रबंधक चंद्र प्रकाश, आदित्य बिरला कैपिटल पेंशन फंड्स के जोनल हेड सुमित कुमार और एचडीएफसी के वरिष्ठ सेल्स मैनेजर विकास रावत ने प्रतिभागियों को एनपीएस और एपीवाई की विशेषताओं, रिटायरमेंट प्लानिंग, निवेश के महत्व और वित्तीय सुरक्षा के उपायों से अवगत कराया।
विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित निवेश के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली कर्मचारियों और निवेशकों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने एनपीएस से जुड़ने की प्रक्रिया, निकासी के नियम, नए प्रावधानों और नियमित पेंशन प्राप्त करने के विकल्पों की भी जानकारी दी।
कार्यशाला के अंतिम सत्र में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पांवटा साहिब के उद्योगपतियों, व्यापारिक प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने पेंशन योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।
इस अवसर पर हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल और सदस्य सचिव नरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।