{"_id":"6a50b64c55ccf6c40a00937f","slug":"video-paonta-sahib-yamuna-river-water-level-rises-divers-team-deployed-monsoon-alert-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Paonta Sahib Yamuna Alert: यमुना घाट पर 10 गोताखोर तैनात, बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paonta Sahib Yamuna Alert: यमुना घाट पर 10 गोताखोर तैनात, बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन अलर्ट
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:37 PM IST
Link Copied
मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और जटोंन बांध से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए पांवटा साहिब प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यमुना घाट पर 10 सदस्यीय स्थानीय गोताखोर एवं रेस्क्यू टीम तैनात कर दी है।
प्रशासन ने यमुना नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल के निर्देश पर गोताखोरों और बचाव दल को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
तैनात गोताखोरों में लक्ष्य, अभिमन्यु, शिवा सिंह, राजकुमार, मनीष कुमार, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, अमित कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। गोताखोर नदी के घाटों पर लोगों को जलस्तर अधिक होने के कारण सतर्क रहने और नदी के समीप नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही नदी किनारे सेल्फी और फोटो खींचने वालों को भी दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों के नदी के आसपास जाने पर प्रतिबंध लगाया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि बारिश के मौसम में उफनती नदी में उतरने का जोखिम न उठाएं और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।