{"_id":"688b543f7faea93dc60fb171","slug":"video-questions-raised-again-on-the-facilities-of-medical-college-and-hospital-nahan-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमाैर: मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की सुविधाओं पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमाैर: मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की सुविधाओं पर उठे सवाल
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नाहन पर एक बार फिर सवाल उठाए गए हैं। गायनी के चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप को लेकर पीड़ितों ने प्रधानाचार्य सहित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की है। शिकायत में लक्ष्मी शर्मा निवासी पांवटा साहिब ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीड़िया पर अपलोड़ की गई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि अस्पताल के गायनी वार्ड में उनकी बहन को भर्ती किया गया, लेकिन रात को कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। गर्भवती महिलाओं समेत उनके नवजात बच्चों की देखरेख करने को लेकर भी यहां तैनात स्टाफ गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि उसकी बहन लेबर पेन में तड़पती रही। लेकिन चिकित्सक समय पर नहीं पहुंचे। जिसके चलते उसकी बहन के नवजात बच्चे की भी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए और यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना चाहिए। उधर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीत ढिल्लों ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके संज्ञान में नहीं आई है। वीडियो जरूर वायरल हो रही है लेकिन संबंधित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन को कुछ लिखित में नहीं दिया हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक व स्टाफ सेवाएं दे रहे हैं। अगर शिकायत मिलती है तो नियम अनुसार कार्रवाई भी की जाएगी। उनका प्रयास है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आने वाले रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिले जिनको लेकर समय-समय पर निरीक्षण करते हुए उचित दिशा निर्देश भी दिए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।