{"_id":"66bc7327f717d8b4fc062969","slug":"video-questions-raised-on-the-quality-of-food-items-in-anganwadi-center-bhatanwali","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आंगनबाड़ी केंद्र भाटांवाली में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आंगनबाड़ी केंद्र भाटांवाली में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल
जिला सिरमौर में आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिल रहे राशन पर सवाल उठे हैं। बुधवार को जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के भांटावाली में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को उपलब्ध करवाई गई खाद्य सामग्री को लेकर महिलाएं उपायुक्त कार्यालय नाहन पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने उपायुक्त सिरमौर को उपलब्ध खाद्य सामग्री दिखाई, जिसमें भारी संख्या में कीड़े सामने आए। उधर, मामला संज्ञान में आते ही उपायुक्त सिरमौर ने एसडीएम पांवटा साहिब सहित डीएफएससी व संबधित विभागों को कड़े आदेश जारी किए हैं। इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए भाटांवाली निवासी महिलाओं सावित्री, सितारा, रेशमा, अंजू सहित समाजसेवी नाथू राम ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से उक्त आंगनबाड़ी केंद्र की तरफ से कीड़ेयुक्त खाद्य सामग्री गर्भवती महिलाओं व बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मामले में शिकायत संबधित आंगनबाड़ी के कर्मियों से की जाती है तो वह उल्टा उन्हें धमकियां मिलती हैं। ऐसे में मजबूरन उन्हें मामले में शिकायत उपायुक्त सिरमौर से करनी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।