{"_id":"6a4cc52733027b069c0f26db","slug":"video-ram-mandir-donation-row-vikas-kalta-demands-fair-probe-nahan-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चंदा मामले में बड़े हाथ होने का आरोप, कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चंदा मामले में बड़े हाथ होने का आरोप, कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:51 PM IST
Link Copied
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार विकास कलटा ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चंदे से जुड़े कथित विवाद को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मामले में हुई गिरफ्तारियां केवल लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास हैं और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच होनी चाहिए।
विकास कलटा ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण से पहले आसपास की जमीनों की खरीद-फरोख्त को लेकर भी कई सवाल उठे थे। उनका कहना था कि अब चंदे से जुड़े कथित मामले में कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर वास्तविक जिम्मेदारों तक पहुंचने के बजाय मामले को सीमित करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि देशभर के करोड़ों लोगों ने आस्था के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग दिया था। ऐसे में यदि चंदे के दुरुपयोग के आरोप सामने आते हैं तो पूरे मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को उठाती रहेगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान विकास कलटा ने नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और रेणुका विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक टिप्पणियों पर भी अपनी पार्टी का पक्ष रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।