{"_id":"6a33b855091b114ff1004a07","slug":"video-sirmaur-pm-shri-schools-digital-holistic-report-card-preparation-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: पीएमश्री स्कूलों में जल्द लागू होगा डिजिटल होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड, डाइट नाहन में तैयारियों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: पीएमश्री स्कूलों में जल्द लागू होगा डिजिटल होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड, डाइट नाहन में तैयारियों पर मंथन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:50 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले के सभी पीएमश्री स्कूलों में जल्द ही डिजिटल होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड (एचआरसी) लागू किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को डाइट नाहन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता योजना की जिला समन्वयक एकता शर्मा ने की, जिसमें जिले के विभिन्न पीएमश्री स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान शिक्षकों और प्रतिनिधियों को होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड की डिजिटल प्रणाली, उसे भरने की प्रक्रिया और विद्यार्थियों के मूल्यांकन के विभिन्न मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि इस रिपोर्ट कार्ड में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, रचनात्मकता, व्यवहार, नेतृत्व क्षमता और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों का भी समग्र मूल्यांकन किया जाएगा।
जिला परियोजना अधिकारी सीमा धीमान ने बताया कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पायलट परियोजना है, जिसे चरणबद्ध तरीके से सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा। फिलहाल इसकी शुरुआत पीएमश्री स्कूलों से की जा रही है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नई मूल्यांकन प्रणाली विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बेहतर तरीके से मापने में सहायक होगी और शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।