ददाहू। प्रदेश की एकमात्र मानवाकार प्राकृतिक झील रेणुका इन दिनों अपने वास्तविक स्वरूप में दिखाई दे रही है। लगातार हो रही बारिश के बाद झील पानी से लबालब हो गई है। इससे झील के प्राकृतिक सौंदर्य में निखार आया है और यहां पहुंचने वाले पर्यटक भी मनमोहक नजारे को देखकर रोमांचित हो रहे हैं।
भारी वर्षा के कारण रेणुका झील के अंदरूनी चश्मों और प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी फूटना शुरू हो गया है। इससे झील के जलस्तर में करीब डेढ़ फीट तक की बढ़ोतरी हुई है। झील का पानी स्नान घाट की अंतिम पौड़ी तक पहुंच गया है। इस कारण झील में पलने वाली मछलियां भी अंतिम पौड़ी के आसपास पहुंचकर अठखेलियां करती नजर आ रही हैं।
झील के साथ सटा परशुराम ताल भी पानी से लबालब होकर अपनी अनुपम छटा बिखेर रहा है। वहीं, रेणुका विकास बोर्ड की ओर से स्नान घाटों की दशा सुधारने के लिए किए गए कार्यों से भी झील के सौंदर्य में निखार आया है।
रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि बारिश के चलते रेणुका झील के जलस्तर में करीब एक से डेढ़ फीट तक इजाफा हुआ है। झील से पानी के निकास वाले सभी मार्ग खुले रखे गए हैं, ताकि जलस्तर नियंत्रित रहे और अत्यधिक जलभराव के कारण किसी तरह का खतरा उत्पन्न न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।