{"_id":"6a82f61b74c45dbb33089c5b","slug":"video-sirmaur-unique-coincidence-on-nag-panchami-crowds-of-devotees-throng-temples-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाग पंचमी पर बना अनोखा संयोग, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाग पंचमी पर बना अनोखा संयोग, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ददाहू। नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस बार नाग पंचमी, संक्रांति और श्रावण मास का तीसरा सोमवार एक साथ पड़ने से दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया। सुबह से ही नाहन, ददाहू समेत जिले के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के साथ नाग देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। शिवालयों में सुबह से ही पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के चलते माहौल भक्तिमय बना रहा। नाहन के रानीताल शिव मंदिर, कालीस्थान मंदिर, पौड़ीवाला, ददाहू के अलावा पातालेश्वर और जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की प्रतिमाओं पर दूध, दही, फल, पुष्प और नैवेद्य अर्पित किया। कई श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना करवाई। मान्यता के अनुसार नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति और परिवार में सुख-शांति की कामना की जाती है। नाग पंचमी के अवसर पर काल सर्प योग से प्रभावित माने जाने वाले जातकों ने भी मंदिरों में विशेष पूजा-अनुष्ठान करवाए। हवन-यज्ञ में माता राम, तारा चंद, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रोशन लाल और गोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।