{"_id":"6a198d04fa5526c8f40cd27a","slug":"video-sirmaur-votes-to-be-cast-in-89-panchayats-during-the-third-phase-administrations-preparations-are-complete-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: तीसरे चरण में 89 पंचायतों में डाले जाएंगे वोट, प्रशासन की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: तीसरे चरण में 89 पंचायतों में डाले जाएंगे वोट, प्रशासन की तैयारियां पूरी
जिला सिरमौर में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मुकाबला शनिवार को होने जा रहा है। इस चरण में जिले की 89 ग्राम पंचायतों के मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों की तैनाती के साथ-साथ बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है डीसी ने जिलावासियों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रिकॉर्ड मतदान करें। प्रियंका वर्मा ने बताया कि इससे पहले 26 और 28 मई को हुए दो चरणों का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। सिरमौर के लोगों ने लोकतंत्र के प्रति भारी उत्साह दिखाया है। पहला चरण में कुल 81.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि दूसरे चरण में वोटिंग ग्राफ और बढ़ा और 85.16 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। उन्होंने साफ किया कि पंचायत समिति और जिला परिषद के पदों को छोड़कर, पहले दोनों चरणों के पंचायत प्रतिनिधियों के चुनावी नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, तीसरे चरण के मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढील नहीं बरती जाएगी। संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मतदान सुबह शुरू होगा, जिसके लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने केंद्रों पर मोर्चा संभाल चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।